मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीएमकेवीवीसीएल) ने ट्रेड अप्रेंटिस के रिक्त पडे 973 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।पद का नाम व पदों की संख्या।1. इलेक्ट्रीशियन :684 कुल पद।2. इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक : 09 कुल पद।3. कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट : 255 कुल पद।4. स्टेनो(अंग्रेजी) : 06 कुल पद।5. स्टेनो(हिंदी) : 19 कुल पद।पदों की संख्या : 973 कुल पद।शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों को आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास होना चाहिए। साथ ही पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।आयु सीमा : अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।आवेदन कैसे करें : उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।https://drive.google.com/file/d/1F0pZyTYbYBXuLZAtYoXc-KdOCa4kdan-/view