65 करोड की लागत से
बनी ‘रूस्तम’ के लिए प्रिंट और प्रमोशन पर 20 करोड का खर्च किया गया है। इस
तरह से कुल मिलाकर इस फिल्म की लागत 85 करोड बैठती है। इसमें से
निर्माताओं ने 80 करोड की राशि टीवी सैटेलाइट अधिकारों के अतिरिक्त संगीत
अधिकार, मोबाइल टोन्स अधिकार और टीवी रियलिटी शोज में फिल्म के गाने बजाने
के अधिकार के एवज में प्राप्त कर लिए हैं।