सूत्रों के मुताबिक ‘सरबजीत’ स्टार हुड्डा फिल्म के
लिए ट्रेनिंग लेंगे और सिखों के इतिहास के बारे में पढ़ेंगे भी ताकि वो
भूमिका को अच्छे से निभा सकें। फिल्म को चंडीगढ़, पंजाब और नोर्थ इंडिया
सहित कुछ अन्तर्राष्ट्रीय लोकेशन पर भी शूट किया जाएगा। इस फिल्म का
निर्देशन राजकुमार संतोषी करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्माण वेव सिनेमा के
बैनर तले राजू चड्ढा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 12 सितंबर को अमृतसर के
सारागढ़ी गुरुद्वारा से शुरू होगी।