बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘प्रोजेक्ट रनवे’
के 15वें संस्करण में दिखाई देंगी। प्रियंका शो के अतिथि निर्णायकों में
शामिल होंगी। शो नवोदित डिजाइनर्स पर केंद्रित है, जिन्हें न्यूयॉर्क फैशन
वीक में संग्रह पेश करने का मौका दिया जाता है।