महानायक अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपनी नई फिल्म ‘पिंक’ का एक रोमांचक ट्रेलर लांच किया। इस दौरान उनके साथ मौजूद फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने स्पष्ट किया कि यह फिल्म दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया कांड से प्रेरित नहीं है। फिल्म का ट्रेलर निर्भया मामले की एक कानूनी लड़ाई जैसा प्रतीत हो रहा था, जिसका खंडन करते हुए शूजित ने कहा कि यह प्रेरणा नहीं है, लेकिन निर्भया कांड ने वास्तव में हमारे दिल, दिमाग और व्यवस्था पर निशान छोड़ दिया था। हां, हमने उस मामले को उठाया है, लेकिन ‘पिंक’ निर्भया से प्रेरित नहीं है।