पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से उन्होंने कहा कि उनके पास मुल्क
के नाम पर जो भी बचा है, उसी की रक्षा करें। कांग्रेस की ‘27 साल यूपी
बेहाल’ यात्रा को लेकर शाहजहांपुर पहुंचे आजाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन
में एक सवाल के जबाब में कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ
कश्मीर को पाने का सपना देखना बंद करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी
हुक्मरानों ने कश्मीर को पाने की कोशिश में अपने देश के दो टुकड़े कर
बांग्लादेश जरूर बनवा दिया और भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ले पाये। शरीफ
को सलाह है कि पाकिस्तान के नाम पर उनके पास जो भी बचा है उसकी रक्षा करें।