Looks like you've blocked notifications!

सनी लियोन कॉमेडी वेब सीरीज में शामिल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को डिजिटल मंच पर एक नए कॉमेडी शो में शामिल किया गया है। सनी ने बताया, "मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकती, लेकिन हां, किसी नई परियोजना में शामिल होना हमेशा से ही रोमांचकर रहा है। अपनी हंसी को दूसरों के साथ बांटना और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना एक अच्छी बात है।"एक सूत्र ने कहा कि सनी लियोन का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है और शो में दर्शकों को इसकी झलक देखने को मिलेगी।सूत्र के मुताबिक, "उनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है। सनी ने अपनी फीस न लेने और इसे सेंट कैथरीन होम को देने का भी फैसला लिया है। सनी जब अपने पति डेनियल के साथ मिलकर वहां गई तब उनके मन में गोद लेने का विचार आया।"सनी और डेनियल ने निशा नामक एक बच्ची को गोद लिया है। इसके अलावा सरोगेसी की मदद से उनके दो और बच्चे हैं जिनके नाम क्रमश: नूह और अशर हैं।बॉलीवुड में काम की बात करें, तो सनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला' में मुख्य भूमिका निभाएंगी। (Agency)
Share this article

यह भी पढ़े

बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?

जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़

शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...

संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप