पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात 12 बजे की है, जब एक्ट्रेस अपने दोस्तों
के साथ अंधेरी के बोरा बोरा रेस्त्रां में खाना खा रही थी। इसी दौरान राहुल
ने रेस्तरां में एक्ट्रेस और उसकी दोस्त की तरफ अश्लील हरकतें की। विरोध
करने पर राहुल ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी।