Looks like you've blocked notifications!

'लाल बाजार' अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष की कहानी : सुब्रत दत्ता

मुंबई। 'तलाश' (2012), 'द शौकीन्स' (2014) जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता सुब्रत दत्ता आगामी वेब शो 'लाल बाजार' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सीरीज में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "मैं एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हूं। कहानी में कई रोचक मोड़ हैं और मेरा इसमें एक अहम किरदार है। सीजन 2 में इसके आगे का खुलासा होगा। कहानी के बारे में जानने के लिए सीजन 1 को देखना जरूरी है। इसमें पुलिस के काम करने की प्रक्रिया को यर्थाथवादी तरीके से दिखाया गया है।"अभिनेता अजय देवगन ने लाल बाजार के ट्रेलर में अपनी आवाज दी है।इस पर सुब्रत कहते हैं, "इसकी स्क्रिप्ट काफी बेहतरीन है। यही वजह है कि अजय देवगन इसमें शामिल हुए हैं। मैंने जमीन में अजय के साथ काम किया है। उनका इस परियोजना में शामिल होना सोने पे सुहागा है। इसमें निजी रिश्ते, डार्क जोन, रहस्य, रोमांच जैसे कई विविध मोड़ हैं। यह अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष की कहानी है।"शो कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लाल बाजार में काम करने वाले अधिकारियों की जिंदगी पर आधारित है। इसे हिंदी और बंगला भाषा में बनाया गया है। (आईएएनएस)
Share this article

यह भी पढ़े

शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म

जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़

अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...

सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर

बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी