Looks like you've blocked notifications!

डिजाइनर सत्य पॉल का 79 साल की उम्र में निधन

कोयंबटूर| जाने-माने फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का स्ट्रोक आने के चलते तमिलनाड़ु के कोयंबटूर में निधन हो गया है। वह 79 साल के थे। कपड़ों के मशहूर ब्रांड 'सत्य पॉल' के मालिक पॉल ने गुरुवार को यहां स्थित ईशा योग सेंटर में अपनी आखिरी सांस लीं।ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, "सत्य पॉल असीम उत्साह और अनेक व्यस्तताओं के साथ जीने वाले एक शख्स का बेहतर उदाहरण हैं। भारतीय फैशन उद्योग में आपके द्वारा लाया गया विशिष्ट ²ष्टिकोण आपके प्रति एक खूबसूरत श्रद्धांजलि है। हमारे बीच आपका होना एक सौभाग्य है। संवदेदना और आशीर्वाद।"पॉल के बेटे पुनीत नंदा ने फेसबुक पर अधिक जानकारी साझा करते हुए लिखा, "2 दिसंबर को उन्हें एक स्ट्रोक आया था। अस्पताल में रहकर वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे। उनकी हमेशा यही इच्छा रही थी कि उन पर रखी जा रही निगरानी या किसी भी तरह की रोक-टोक (अस्पताल में) से उन्हें मुक्ति दिलाई जाए, ताकि वह पुन: अपने घर वापस जा सके। हमें भी आखिरकार चिकित्सकों से उन्हें ईशा योग सेंटर में वापस भिजवाने की मंजूरी मिल गई, जहां वह साल 2015 से रह रहे हैं।"--आईएएनएस
Share this article

यह भी पढ़े

संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप

क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?

इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...

‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट

शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म