Looks like you've blocked notifications!

इस अभिनेता संग काम करने का इंतजार कर रहीं दीपिका

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सलमान खान के साथ एक फिल्म करने की संभावना पर खुलकर बोला है और खुलासा किया है कि वह अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू करेंगी, जिसमें अनन्या पांडे और 'गली ब्वॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। दीपिका ने एक कार्यक्रम में अपनी अगली फिल्म 'छपाक' के प्रचार के दौरान कहा, "मैं अपनी अगली फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काम कर रहा हूं, जो शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित है। हम इसकी शूटिंग मार्च में शुरू कर रहे हैं।"इससे पहले निर्माता करण जौहर ने ट्वीट किया था कि अनटाइटल्ड फिल्म 12 फरवरी, 2021 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'छपाक' के प्रचार के लिए सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में जाएंगी तो उन्होंने कहा, "नहीं, 'बिग बॉस' में जाने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।"इसके बाद उन्होंने वह कहा जिसे कई प्रशंसक सुनना चाहते थे। अभिनेत्री ने कहा, "हमारे प्रशंसक हमेशा इस बात को लेकर उत्सुक रहते हैं कि क्या हम एक साथ एक फिल्म कर रहे हैं, या हम कब साथ में फिल्म कर रहे हैं। मैं वास्तव में इसे करना चाहती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे लिए सही तरह की फिल्म के लिए साथ आना ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमने हमेशा सलमान को कुछ विशेष प्रकार की फिल्मों में देखा है।"
Share this article

यह भी पढ़े

इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...

आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म

जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़

बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट

अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...