Looks like you've blocked notifications!

बॉबी देओल की डिजिटल डेब्यू प्रोजेक्ट अगस्त में रिलीज होगी

मुंबई। अभिनेता बॉबी देओल अगस्त में अपनी आगामी फिल्म 'क्लास ऑफ 83' के साथ डिजिटल दुनिया में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'क्लास ऑफ 83' सुपरस्टार शाहरुख खान की बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बन रही है। प्रोजेक्ट को लेकर शुक्रवार को यह घोषणा की गई कि यह फिल्म अगले महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।फिल्म का निर्देशन अतुल सबरवाल कर रहे हैं।इसके अलावा 'मसाबा मसाबा' भी अगस्त में रिलीज होने की उम्मीद है।यह सीरीज फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के जीवन के वास्तविक कहानी पर आधारित है। इसमें उनकी मां अभिनेत्री नीना गुप्ता भी होंगी। सीरीज सोनम नायर द्वारा लिखित और निर्देशित है।इसी बीच जाह्न्वी कपूर स्टारर 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भी 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी।'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भारतीय वायु सेना की लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन से प्रेरित है, और जाह्न्वी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। सक्सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में प्रवेश किया था।शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट के कलाकारों में पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार, मानव विज और आयशा रजा भी हैं। (आईएएनएस)
Share this article

यह भी पढ़े

शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?

आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म

जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़

‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट

इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...