Looks like you've blocked notifications!

बाहुबली-2: द कन्क्लूजन का रिकॉर्ड सफर जारी,10वें सप्ताह में

गत 28 अप्रैल को प्रदर्शित हुई निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म बाहुबली-2: द कन्क्लूजन ने बॉक्स ऑफिस पर 9 सप्ताह का सफर पूरा कर लिया है। आज के समय में यह बहुत बडी बात है। बाहुबली-2 के 63 दिनों के लगातार सफलतापूर्वक सफर को देखकर ऐसे लगता है जैसे इसने सिल्वर जुबली मना ली है। आज के दौर में यह बात अजीब लग सकती है, क्योंकि बडी से बडी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाती हैं। हालांकि बाहुबली-2 को दसवें सप्ताह में सीमित सिनेमाघरों में चलाया जा रहा है, लेकिन यह सिनेमाघरों में अभी भी टिकी हुई है। बाहुबली के हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं उन्हें तोडना किसी भी हिन्दी फिल्म सितारे के लिए मुमकिन नजर नहीं आता है। इस फिल्म ने नौवें सप्ताह में भी 30 लाख रुपये का कारोबार किया है, इस तरह से इसका नौ सप्ताह में कुल कारोबार 511.30 करोड हो जाता है। यह हिन्दी सिनेमा इतिहास की पहली ऐसी फिल्म है जिसने चार सौ और पांच सौ करोड का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया है। एस.एस. राजामौली और बाहुबली की पूरी टीम ने इस फिल्म दोनों भागों पर लगातार पांच साल तक काम किया है। बाहुबली के रूप में नजर आए प्रभास ने हाल ही में पांच साल दूसरी फिल्म ‘साहो’ को शुरू किया है। इस फिल्म के टीजर को बाहुबली-2 द कन्क्लूजन के साथ दिखाया गया था।
Share this article

यह भी पढ़े

सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर

संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप

आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म

क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?

जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़

बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी