Looks like you've blocked notifications!

आपत्तिजनक पोस्ट व वीडियो के आरोप में एजाज खान गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई की साइबर पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो के जरिए सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देना के लिए विवादास्पद अभिनेता एजाज खान (Ajaz Khan) को गिरफ्तार किया।मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने गुरुवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि साइबर पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके कुछ वीडियो के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। पुलिस ने कहा, ‘‘यह पाया गया कि एजाज खान ने आपत्तिजनक वीडियो के जरिए धर्म आदि के आधार पर समूहों के बीच सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देने का काम किया और लोगों के बीच नफरत का प्रसार किया।’’जांच के बाद बुधवार को एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में छानबीन जारी है। भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट सेक्शन 67 के तहत एजाज पर आरोप लगाए गए हैं, जिसके लिए अभिनेता को पांच साल की कैद और पांच लाख रुपये तक का जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है। (आईएएनएस)
Share this article

यह भी पढ़े

बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?

संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप

शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर

जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़