इस शृंखला की आनंद एल राय द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 2011 में रिलीज हुयी
थी, जिसमें कंगना रनौत, आर.माधवन के साथ जिम्मी शेरगिल ने भी काम किया था।
गत वर्ष प्रदर्शित हुई और बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड का कारोबार करने में
कामयाब रही ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने पूरी तरह से नायिका प्रधान होने के
बावजूद अपने प्रस्तुतीकरण के बूते दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में
सफलता प्राप्त की थी।