मुंबई। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली इंडो-ऑस्ट्रेलियन फिल्म अन इंडियन में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह बॉलीवुड फिल्म हाउसफुल 4 में भी दिखाई दे सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह हाउसफुल 4 का हिस्सा होंगे? ब्रेट ली ने न तो इंकार किया और न इसकी पुष्टि की।