चंडीगढ़ । दिग्गज पहलवान से अभिनेता बने दारा सिंह की आत्मकथा ‘मेरी आत्म कथा’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है। उनके बेटे बिंदू को उम्मीद है कि यह किताब देश के खिलाडिय़ों को प्रेरित करेगी। बिंदू ने कहा, ‘‘पिताजी की जीवनी अब अंग्रेजी में भी है और यह बहुत जल्द जारी होगी।’’