Looks like you've blocked notifications!

जानें- चुलबुले अंदाज से तहलका मचाने वाली श्रीदेवी,किसकीदीवानी रही हैं

इसके बाद श्रीदेवी ने 1996 में अपनी उम्र से लगभग 8 साल बड़े फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंका दिया था। इनकी दो बेटियां भी हैं- जाह्न्वी और खुशी कपूर। फिलहाल इनकी बड़ी बेटी पूरी तरह से बॉलीवुड में आने को तैयार है। वर्ष 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी। लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शो में नजर आईं। श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से रूपहले परदे पर अपनी वापसी की। हिंदी सिनेमा से कई वर्षो तक दूर रहने के बाद भी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में उन्होंने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों को चौंका दिया था। उन्हें भारत सरकार ने साल 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें चालबाज (1992) और लम्हे (1990) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
Share this article

यह भी पढ़े

शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़

अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...

संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप

सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर

इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...