Looks like you've blocked notifications!

जानें- चुलबुले अंदाज से तहलका मचाने वाली श्रीदेवी,किसकीदीवानी रही हैं

नन्ही श्रीदेवी को मलयालम फिल्म मूवी पूमबत्ता (1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने इस दौरान कई तमिल-तेलुगू और मलायलम फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में फिल्म सोलवां सावन से की थी। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म हिम्मतवाला से मिली। इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई दमदार रोल किए। उन्होंने हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म सीता और गीता की रीमेक चालबाज में डबल रोल निभाया। पंकज पराशर द्वारा निर्देशित फिल्म में अंजू और मंजू के किरदार से उन्होंने सभी का मन मोह लिया। वर्ष 1983 में फिल्म सदमा में श्रीदेवी दक्षिण सिनेमा के अभिनेता कमल हासन संग नजर आईं। इस फिल्म में उनके अभिनय को देख समीक्षक भी हैरान थे। इस फिल्म के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन मिला था।
Share this article

यह भी पढ़े

आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म

अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...

जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़

सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर

इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...

क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?