Looks like you've blocked notifications!

जानें- किसकी दीवानी रही हैं श्रीदेवी

मुंबई। पर्दे पर अपने चुलबुले अंदाज से तहलका मचाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी मनोरंजन-जगत की जगमगाता सितारा हैं। उन्होंने अपनी गजब की खूबसूरती, दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय से दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और में भी काम किया है। अपने बेहतरीन अभिनय के कारण उनकी गिनती बेहतरीन कलाकारों में की जाती है। वह अस्सी और नब्बे के दशक में सक्रिय रहीं। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त,1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। उनके पिता का नाम अय्यपन और मां का नाम राजेश्वरी है। उनके पिता एक वकील थे। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। उन्होंने महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म में अभिनय किया था। वर्ष 1976 तक श्रीदेवी ने कई दक्षिणी भारतीय फिल्म में बतौर बाल-कलाकर के रूप में काम किया। अभिनेत्री के रूप में 1976 में उन्होंने तमिल फिल्म मुंदरू मुदिची में काम किया।
Share this article

यह भी पढ़े

शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार

सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर

बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म

अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...

जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़