फिल्मकार एस. एस. राजमौली 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर दर्शकों को
खास तोहफा देने वाले हैं। फिल्म ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ की शूटिंग लगभग
पूरी होने वाली है। फिल्म के प्रवक्ता के मुताबिक, ‘‘फिल्म
निर्माताओं ने प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म के अगले सीक्वल से विशेष प्रकरण
जारी कर दर्शकों को डबल ट्रीट देने की योजना बनाई है।’’