Looks like you've blocked notifications!

तारा सुतारिया को सताती है घर की याद

मुंबई। ऐसा लगता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया को अपने घर की याद बेहद सताती है। इसकी एक झलक उनके सोशल मीडिया पर नवीनतम अपडेट से मिलती है।तारा ने रविवार दोपहर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में पूरी तरह से सजी हुई डाइनिंग टेबल नजर आ रही है।अभिनेत्री, जो वर्तमान में 'एक विलेन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, उन्होंने फोटो पर कैप्शन दिया, "मिसिंग होम एंड लंच एंड डिनर टुगेदर।"'एक विलेन 2' 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है। यह एकता कपूर और भूषण कुमार द्वारा सह-निर्मित है।सीक्वल में जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल 11 फरवरी को रिलीज होने वाली है।उसके अलावा उनके पास मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित 'तड़प' भी है। यह फिल्म तेलुगु हिट 'आरएक्स 100' की रीमेक है। फिल्म तारा सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ नजर आएंगी, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत करने जा रहे हैं।तारा टाइगर श्रॉफ के साथ 'हीरोपंती 2' भी नजर आएंगी जिसका निर्देशन कोरियोग्राफर-निर्देशक अहमद खान करेंगे। (आईएएनएस)
Share this article

यह भी पढ़े

संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप

इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...

क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?

जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़

‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट

अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...