Looks like you've blocked notifications!

भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

सांवरलाल आधी रात को भी लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते थे - सारस्वत भाजपा देहात अध्यक्ष बी पी सारस्वत ने जन संपर्क के दौरान आयोजित सभाओं में कहा कि अजमेर के सांसद स्वर्गीय सांवरलाल जाट आधी रात को भी लोगों के लिए हाजिर रहते थे। उनके द्वारा कराए गए कार्यों के कारण उनकी एक खास पहचान बनी थी। उनके पुत्र रामस्वरूप लांबा का भी स्वभाव भी दिवंगत सांवरलाल की तरह ही है। लांबा अपने पिता की तरह की लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। विकास को देख रही है जनता - कालू लाल गुर्जर नसीराबाद विधानसा क्षेत्र के प्रभारी मंत्री कालू लाल गुर्जर ने चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित सभाओं में कहा कि मुख्यमत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है। जनता राजस्थान और खास तौर से अजमेर जिले में हुए हर क्षेत्र के विकास को आम जन देख और महसूस कर रहा है। अपनी बेटी को ध्यान राख्यो सा - निहारिका राजे 
Share this article