कंपनी ने कहा कि उच्च तकनीक, सर्वश्रेष्ठ ग्रेड इंजीनियरिंग और बेहतरीन
क्वॉलिटी के मैटीरियल के कॉम्बिनेशन से लैस जीईएम व्हीकल बाजार में सबसे
ज्यादा ऊर्जा बचाने वाले वाहनों में से एक हैं। हल्के वजन के वाहनों से
इनकी बढ़ी हुई और बेहतर बैटरी लाइफ सुनिश्चित होती है।इन वाहनों को चलाना
भी आसान है। जीईएम वाहनों की कीमत ऑटो की तुलना में 40 फीसदी कम है। ऑटो
में आसानी से गर्म होने वाला और आग पकड़ने में सक्षम इंजन लगा होता है,
जबकि जीईएम व्हीकल हलकी बैटरी से चलते हैं।