Looks like you've blocked notifications!

आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 29 अप्रैल को दिन

मेष जातकों के लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, उनके द्वारा सुख समाचार की प्राप्ति होगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। वृषवृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन रही है। आप अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। सीनियर का भी सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी, सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने मन की बात बताएंगे, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे।मिथुन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सेहत में बदलते मौसम के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। ज्यादा परेशानी होने पर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श करें तो बेहतर रहेगा। व्यवसाय कर रहे जातकों को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती बनेगी। परिवार की भलाई के लिए आप जीवनसाथी के साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे। कर्ककर्क राशि वाले जातकों के लिए दिन बढिय़ा रहने वाला है। नवीन व्यवसाय को लेकर उत्साहित रहेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आपको कुछ नवीन स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। किसी अन्य व्यक्ति को दखलअंदाजी अपने रिश्ते में ना होने दें। माता-पिता का सहयोग व सानिध्य मिलेगा।सिंहसिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो दिन आपका सुखद रहने वाला है। कल आपको सरकारी कार्यो में सफलता की संभावना है। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को भी मित्र की सहायता से अच्छा रोजगार मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करें तो बेहतर रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। परिवार के सभी लोग मिलकर एक साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे।कन्याकन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका बहुत बढिय़ा रहने वाला है। जॉब करने वालों के लिए समय शुभ है। आपको उच्च अधिकारी द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। वयवसाय कर रहे जातको को व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।तुलातुला राशि वाले जातकों की बात करें तो दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। उच्च अधिकारियों के द्वारा नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की सौम्यता को बनाए रखें। गृहस्थजीवन में समस्या आ सकती है। किसी अन्य व्यक्ति की दखलअंदाजी आपके रिश्ते में मनमुटाव पैदा कर सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा।वृश्चिकवृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने सामान की सुरक्षा रखनी होगी। यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जहां खुशियों भरा माहौल होगा। सभी लोग एक साथ कार्य करते हुए नजर आएंगे।धनु धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो दिन आपका अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सभी लोग तारीफ करेंग। आप अपनी मीठी वाणी के कारण अपने सभी कार्य को पूरा कराने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे।मकरमकर राशि वाले जातकों की बात करें तो दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को कल मित्रों की सहायता से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे। माताजी का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक कलह हो सकती है। किसी के भी कहे में आकर कोई निवेश ना करें नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।कुंभदिन आपका बढिय़ा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। जॉब परिवर्तन से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवन साथी के साथ आप रोमांटिक डिनर पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।मीनदिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। वाणी की मधुरता को बनाए रखें।
Share this article

यह भी पढ़े

व्यापार में सफलता के अचूक उपाय

शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी

घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी

इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी

इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप