Looks like you've blocked notifications!

प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान से पुरखों को प्रेतात्मा योनि से मिलती है मुक्ति

गया। ऐसे तो आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष ‘पितृपक्ष’ के प्रारंभ होने के बाद अपने पुरखों की आत्मा की शांति और उनके उधार (मोक्ष) के लिए लाखों लोग मोक्षस्थली गया में पिंडदान के लिए आते हैं। परंतु पिंडदान के लिए विश्व में सर्वश्रेष्ठ इस गया में वे प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान करना नहीं भूलते। मान्यता है कि प्रेतशिला में पिंडदान के बाद ही पितरों को प्रेतात्मा योनि से मुक्ति मिलती है। आत्मा और पे्रतात्मा में विश्वास रखने वाले लोग आष्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से पूरे पितृपक्ष की समाप्ति तक गया में आकर पिंडदान करते हैं। गया में पुराने समय में 365 वेदियां थी जहां लोग पिंडदान किया करते थे, परंतु वर्तमान समय में 45 वेदियां हैं जहां लोग पिंडदान कर तथा नौ स्थानों पर तर्पण कर अपने पुरखों का श्राद्ध करते हैं। इन्हीं 45 वेदियों में से एक वेदी प्रेतशिला वेदी है।
Share this article

यह भी पढ़े

झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल

घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी

इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम

व्यापार में सफलता के अचूक उपाय

शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर