हिंदू धर्म में समुद्र शास्त्र का विशेष महत्व है। समुद्र शास्त्र में
मनुष्य के शरीर की बनावट के आधार पर उसके बारे में काफी कुछ बताया गया है।
इसके मुताबिक शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर किसी व्यक्ति की आर्थिक और
सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज हम आपको चेहरे पर पाए जाने
वाले तिल के बारे में बताएंगे कि आखिर समुद्र शास्त्र क्या कहता है। आपने
देखा होगा कि कुछ लोगों के माथे के दाहिने हिस्से पर तिल पाया जाता है।
समुद्र शास्त्र के मुताबिक, इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है।
कुछ लोगों के माथे के बीच में तिल होता है। इन लोगों को भाग्यशाली माना
गया है। जिनके माथे के बाएं हिस्से पर तिल होता है उनमें धन खर्च करने की
आदत पाई जाती है। कुछ लोगों की आंखों में भी तिल पाया जाता है।