किस ग्रह का बढ़ रहा है आप पर प्रभाव
यदि आप तीखे मसालों का प्रयोग अपने भोजन में ज्यादा करते हैं तो
मंगल ग्रह का प्रभाव आप पर ज्यादा बढ़ रहा है। यदि आप सरसों का साग, कटहल
की सब्जी या अचार ज्यादा खा रहे हैं तो मंगल ग्रह का असर आपके शरीर, मन और
जीवन पर बढ़ रहा है क्योंकि इन खाने की चीजों का संबंध मंगल ग्रह से है।
यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अनुकूल है या मंगल कुंडली में
कमजोर है तो उपर बताई गई चीजों का प्रयोग करने से मंगल से शुभ फल मिलेगा,
आपको लाभ होगा, आपका पराक्रम बढ़ेगा, आपको अनुकूल ऊर्जा प्राप्त होगी और
आपका भविष्य उज्ज्वल होगा। लेकिन यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति
ठीक नहीं है, मंगल छठे भाव, आठवें भाव या बारवें भाव में बैठा हुआ है या
मंगल पर क्रूर ग्रहों का प्रभाव ज्यादा है तो मंगल से संबंधित खान-पान से
आपके जीवन में नेगेटिव प्रभाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानी,
लड़ाई, झगड़ा, गलत लोगों की संगति, बीमारी, व्यापार में हानि, क्रोध की वजह
से आपको नुकसान हो सकता है।
इसलिए मंगल ग्रह से संबंधित खाने की चीजों का प्रयोग ऐसे लोगों को बहुत कम
या बिल्कुल नहीं करना चाहिए जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति प्रतिकूल
हो, ये तो एक ग्रह का उदाहरण हुआ इसी तरह बाकि ग्रहों की भी कुंडली में
स्थिति देख लें जो ग्रह आपकी कुंडली में अनुकूल स्थानों पर बैठे हुए हैं।
शुभ फल दे रहे हैं, उनसे संबंधित खाने-पीने की चीजों का प्रयोग करें या जो
ग्रह कमजोर हैं। उसने शुभ फल पाने के लिए भी आप उनसे संबंधित फल, सब्जियों
का अनाज का प्रयोग अपने खान-पान में बढ़ा दें आपको लाभ अवश्य होगा।