अष्टम भाव में शनि को अपने पास चांदी का टुकड़ा रखना चाहिए। सांपों को दूध
पिलाना चाहिए व जीवन में कभी भवन का निर्माण नहीं कराना चाहिए।
नवम भावस्थ शनि अशुभ फल दे रहा हो तो छत पर कबाड़, लकड़ी आदि
नहीं रखनी चाहिए, जो बरसात आने पर भीगती हो। चांदी के चैरस टुकड़े पर हल्दी
का तिलक लगाकर उसे अपने पास रखना चाहिए। पीपल के पेड़ को जल देने के साथ-साथ
गुरुवार का व्रत भी करना चाहिए। अगर इस भाव में शनि हो तो जातक की पत्नी
गर्भवती हो तो भूलकर भी मकान न बनवाएं। बच्चा होने के बाद बनवा सकते हैं।
दशम भाव में शनि हो तो मांस, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। चने की दाल तथा केले मंदिर में चढ़ाने चाहिए।