अगर भवन का द्वार पश्चिम दिशा में है तो अक्सर ऐसे भवन में रहने
वालों को बरकत में कमी आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस द्वार
दोष को दूर करने के लिए शुक्ल पक्ष के किसी भी रविवार के दिन सूर्योदय से
पहले एक लाल रंग के कपड़े में एक नारियल तथा कुछ तांबे के सिक्के बांधकर
द्वार के सामने भूमि में दबा देने चाहिए और प्रत्येक रविवार को बिना नागा
सूर्य मंत्र का जप करते हुए हवन करना चाहिए।