Looks like you've blocked notifications!

वैज्ञानिकों को मिला रहस्यमय ग्रह, विपरीत दिशा में बहती हैं हवाएं

नई दिल्ली। खगोलशास्त्रियों ने एक रहस्यमय हॉट जुपिटर खोजा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी यहां पर विपरीत दिशा में हवाएं चलती हैं। कनाडा के खगोलशास्त्रियों ने पृथ्वी से 930 प्रकाश वर्ष दूर गैसीय एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल के बाहर का गैसों से भरा ग्रह) पर एक रहस्यमय गर्म स्थान की खोज की है। इस जगह की उम्मीद उन्हें बिल्कुल नहीं थी। यह खोज हमारे सौरमंडल के बाहर पाए जाने वाले ऐसे ग्रहों के प्रति वैज्ञानिकों की समझ को चुनौती देती है। सीओआरओटी- 2बी ग्रह की खोज एक दशक पहले फ्रांस के नेतृत्व वाले अंतरिक्ष निगरानी मिशन ने की थी। इस ग्रह को हॉट जुपिटर भी कहा जाता है।बृहस्पति के विपरीत तथाकथित हॉट जुपिटर अपने मेजबान तारे के आश्चर्यजनक ढंग से नजदीक होते हैं। वे इतना करीब होते हैं कि इन्हें अपने तारों का चक्कर लगाने में तीन दिनों से भी कम समय लगता है। इस ग्रह पर पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली तेज हवाएं चलती हैं। कनाडा में मैकगिल यूनिवर्सिटी के खगोल वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान सीओआरओटी-2बी एक्सोप्लैनेट को अपनी स्थिति से विपरीत दिशा पश्चिम की तरफ पाया।
Share this article

यह भी पढ़े

सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...

म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!

ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग

गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार

जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी

Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म