Looks like you've blocked notifications!

दुनिया का सबसे बडा धार्मिक मेला, भारत के नाम हैं ये रिकॉर्ड

दुनिया का सबसे बडा धार्मिक मेला...कुंभ मेले को दुनिया की सबसे बडे धार्मिक सभा या मेलों में गिना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें देश-विदेश से करोडों श्रद्धालु कुंभ पर्व स्थल-हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक में स्नान करते हैं। इनमें से प्रत्येक स्थान पर प्रति बारहवें वर्ष में इस पर्व का आयोजन होता है। मेला प्रत्येक तीन वर्षो के बाद नासिक, इलाहाबाद, उज्जैन और हरिद्वार में बारी-बारी से मनाया जाता है। इलाहाबाद में संगम के तट पर होने वाला आयोजन सबसे भव्य और पवित्र माना जाता है। इस मेले में करोडों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते है। 2013 में हुए कुंभ मेले में 3 करोड़ से भी ज्यादा लोग पहुंचे थे।
Share this article

यह भी पढ़े

यहां होती है चमगादडों की पूजा

ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध

ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश

इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां!

इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप

ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट