पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती हैै। पानी की समस्या से निपटने के लिये मोरक्को के रेगिस्तान में पानी बनाने के लिए हवाओं की नमी को एकत्रित करने वाली अनूठी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक इस नई तकनीक से 5 गांवों को पीने का पानी मिल रहा है। इसके लिए बंजर टीलों पर कोहरा पकडऩे वाले जाल लगाये गये हैं। इन्हीं जालों के जरिए ना सिर्फ पीने का पानी मिल रहा है बल्कि इस रेगिस्तान में भी पेड़-पौधे भी जीवित हैं।दरअसल मोरक्को के इस इलाके में साल में 6 माह तक समंदर में कोहरा रहता है। इन जालों से ही बहुत ही आसान तरीके से कोहरे को पानी में बदल दिया जाता है।