वडोदरा के हेमंत राजपूत के खिलाफ जब अदालत ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया तो वो
खुद ही नाचता हुआ माला पहने थाने पहुचं गया। हेमंत राजपूत नाम के इस शख्स
की कहानी बड़ी दिलचस्प है। पुलिस का कहना है हेमंत राजपूत की सुनीता के साथ
शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही सुनीता उसके माता-पिता के
साथ रहना नहीं चाहती थी और उसने हेमंत से अलग घर लेने के लिए कहा, लेकिन
हेमंत तैयार नहीं हुआ। बस इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा। इसके
बाद सुनीता अपने मायके चली गई और उसने फैमिली कोर्ट में तलाक और
गुजाराभत्ता के लिए मामला दर्ज कर दिया।फैमिली कोर्ट ने हेमंत को हर
महीने सुनीता को 3,500 रुपए गुजाराभत्ता देने का आदेश दिया, लेकिन हेमंत ने
कोर्ट की बात नहीं मानी, जिसकी वजह से यह रकम अब 95,500 रुपए हो गई है।
सुनीता ने इन पैसों के लिए दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने हेमंत
को फिर से पैसे देने का आदेश दिया, लेकिन जब उसने बात नहीं मानी तो कोर्ट
ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी होने का वॉरंट जारी कर दिया।अरेट वारंट जारी होने पर जश्न...