Looks like you've blocked notifications!

विश्व बैंक ने पंजाब सरकार की तारीफ की, मदद की पेशकश

मुख्यमंत्री ने कृषि के परंपरागत तरीकों में सुधार की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। इसके अलावा किसानों को गेहूँ और धान की फ़सल की जगह अन्य फसलों की तरफ तबदील होने के लिए प्रेरित किया ।मुख्यमंत्री ने राज्य में शहरीकरन के प्रबंधन का मुद्दा भी उठाया, जिस संबंधी विश्व बैंक की टीम ने कहा कि मौजूदा मॉडल या तो भारत या चीन के मॉडल की तरह हो सकता है, जहाँ मेयर्स को मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया था।बिजली के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने टीम से अपील की कि राज्य सरकार को और विभिन्नता लाने में मदद दी जाये। उन्होंने इस सम्बन्ध में नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोतों की बात कही जिनमें सौर ऊर्जा, गैस आधारित और पवन ऊर्जा आदि शामिल हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस आधारित बिजली प्लांट स्थापित करने के लिए राज्य को जी.ई. सहित विभिन्न कंपनियोँ से पेशकशें प्राप्त हुई हैं।मीटिंग में उपस्थित अन्यों में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, पंजाब किसान आयोग के चेयरमैन अजय वीर जाखड़, मुख्यसचिव करन अवतार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय ए वेनू प्रसाद और विशेष सचिव वित्त डा. अभिनव तृखा शामल थे।
Share this article