उन्होंने कहा कि जैसा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही अपने संकल्प पत्र में राम मंदिर के प्रति वचनबद्धता दिखाई है। उसने संवैधानिक दायरे की बात की है तो कानून बनाकर इसका हल करें। विहिप और साधु-संतों का यह बयान भी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।गौरतलब है कि धर्म संसद में जो प्रस्ताव पारित होता है वह काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। धर्म संसद के माध्यम से सरकारों से बातचीत की जाती है।--आईएएनएस