तेलंगाना पर एक नजर...तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति
(टीआरएस) सत्ताधारी पार्टी है और के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं। यहां
पिछला चुनाव अप्रैल-मई 2014 में हुआ था, जब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना एक
थे। विभाजन के बाद तेलंगाना के हिस्से में आईं 119 सीटों में से 90 टीआरएस
ने जीती थीं और उसकी सरकार बनी। उधर आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम
पार्टी (टीडीपी) की सरकार और एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री बने।
तेलंगाना में 13 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रही।
तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोटिंग हुई और इस चुनाव में टीआरएस, कांग्रेस,
एआईएमआईएम और बीजेपी का शोर रहा।