Looks like you've blocked notifications!

मचकुंड पर देवछठ मेले में उमड़े श्रद्धालु

धौलपुर। हिन्दुओं की सबसे बड़ी छठ यानी देवछठ पर लगने वाले मचकुंड मेला का शुभारम्भ मंगलवार को संतों के शाही स्नान के साथ हो गया। ऋषि पंचमी से छठ तक चलने वाले इस मेले की शुरुआत करते हुए ग्वालियर, मुरेना, अयोध्या, वृन्दावन, मथुरा एवं अन्य स्थानों से आए हुए संतों की सवारियां बैंड-बाजों के साथ मंगल भारती मंदिर से शुरू होकर मचकुंड सरोवर पहुंचीं। जहां संतों ने सरोवर में शाही स्नान कर दो दिन चलने वाले मचकुंड मेले का शुभारम्भ किया।तीर्थों का भांजा है मचकुंड
Share this article