Looks like you've blocked notifications!

Bihar : हत्या की सुपारी देने के मामले में विधायक ने दिए आवाज के नमूने

गौरतलब है कि 14 जुलाई को पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में अपराधियों के जमावड़े की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर पंडारक गांव से तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से हथियार भी बरामद किए थे। इन तीनों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वे विधायक के गुर्गे हैं और वे भोला सिंह की हत्या की सुपारी लेने के लिए आए थे।(IANS)
Share this article