कुरूद, धमतरी, छत्तीसगढ़। दिनांक 23 जनवरी 2023 को देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी अपने छत्तीसगढ़ प्रवास में छाती, कुरूद के गायत्री संस्थानों में पहुंचे और मां गायत्री का पूजन कर परिजनों से मुलाकात की। तत्पश्चात वे गायत्री शक्तिपीठ सिलीडीह पहुंचे और मां गायत्री का पूजन कर गौशाला का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ के ज्ञान और विज्ञान के दर्शन से परिजनों के भीतर पूज्य गुरुदेव के कार्यों को करने के लिए भाव जाग्रत किया। प्रस्तुत है कुछ झलकियां।