हरिद्वार । भारत स्काउट गाइड की एक अलग जिले के रूप में मान्यता प्राप्त शांतिकुंज जिला से 46सदस्यीय एक दल 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के लिए राजस्थान के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रीय जम्बूरी 4 से 10 जनवरी तक राजस्थान के पाली जिले में आयोजित हो रहा है।रवाना होने से पूर्व गायत्री विद्यापीठ के अभिभावक श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी ने आवश्यक मार्गदर्शन दिया और मंगल तिलक कर विदा किया। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों में व्यक्तित्व विकास को और भी मजबूती प्रदान करता है। अनुशासन, समर्पण, सेवाभाव, दूसरों के प्रति सहानुभूति जैसे आदि मानवीय संवेदनाओं को सिखाने के साथ ही बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। इन्हीं अवसरों में से एक राष्ट्रीय जम्बूरी है।