Bipasha and Karans first public appearance post marriage on The Kapil Sharma Show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:57 am
Location
Advertisement

कपिल ने फिर करवाई करण-बिपाशा की शादी

khaskhabar.com :
कपिल ने फिर करवाई करण-बिपाशा की शादी
मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पिछले दिनों ही अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। हाल ही में बिपाशा और करण अपना हनीमून मनाकर भारत लौटे हैं। बिपाशा और करण छोटे पर्दे के चर्चित कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। यहां कपिल ने इस कपल के जोरदार वेलकम की पूरी तैयारियां कर रखी थी।
द कपिल शर्मा शो के सेट को फूलों से सजाया गया था। इतना ही नहीं शो पर उनके वेडिंग मोमेंट्स को रीक्रिएट भी किया गया। कपिल ने अपने शो पर करण और बिपाशा की फिर से शादी करवाई। गौरतलब है कि शादी के बाद पहली बार यह जोडी साथ में मीडिया के सामने रूबरू हुई। साथ ही उन्होनें शादी के बाद अपने अनुभव भी शेयर किए। बिपाशा और करण ने यह भी कहा कि वे घूमे तो बहुत लेकिन टिपिकल हनीमून ज्यादा दिन सेलिब्रेट नहीं कर पाए।



1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement