Olympics bronze medallist Sakshi Malik Grand welcome on delhi airport -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:08 am
Location
Advertisement

पदक लेकर लौटी ‘लेडी सुल्तान’ साक्षी, भव्य स्वागत

khaskhabar.com : बुधवार, 24 अगस्त 2016 08:59 AM (IST)
पदक लेकर लौटी ‘लेडी सुल्तान’ साक्षी, भव्य स्वागत
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की महिला कुश्ती में देश को पहला ओलंपिक मेडल दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक भारत लौट आई है। साक्षी सुबह 3.50 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरी। एयरपोर्ट पर साक्षी का भव्य स्वागत हुआ। साक्षी को रिसीव करने के लिए हरियाणा के 5 मंत्री भी एयरपोर्ट पर आए। हवाई अड्डे और दिल्ली-हरियाणा सीमा पर साक्षी का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। साक्षी ने ट्वीट करके अपने आगमन की जानकारी दी थी। साक्षी अंतर्राष्टीय विमानतल पर बुधवार सुबह 3.50 मिनट पर उतरीं। बाहर आने पर परिजनों, दोस्तों और भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकारियों ने साक्षी का भव्य स्वागत किया।


1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement