Vidarbha ready to become Irani Trophy champion against Rest of India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:02 pm
Location
Advertisement

ईरानी ट्रॉफी : शेष भारत के 6 विकेट गिरे, विदर्भ चैंपियन बनना तय

khaskhabar.com : शनिवार, 17 मार्च 2018 6:51 PM (IST)
ईरानी ट्रॉफी : शेष भारत के 6 विकेट गिरे, विदर्भ चैंपियन बनना तय
विदर्भ। रणजी विजेता विदर्भ के बल्लेबाजों द्वारा 800 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद उसके गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने ईरानी ट्रॉफी के चौथे दिन शनिवार को शेष भारत की परेशानियों में और इजाफा कर दिया। विदर्भ ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 800 रनों पर घोषित कर दी और दिन का खेल खत्म होने तक उसने शेष भारत के छह विकेट 236 रनों पर ही गिरा दिए।

गुरबानी ने चार विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं उमेश यादव और आदित्य ठाकरे को एक विकेट मिला। शेष भारत अब भी 564 रन पीछे है और ऐसे में विदर्भ का चैंपियन बनना तय हो गया है। शेष भारत की स्थिति और भी बुरी हो सकती थी, लेकिन हुनमा विहारी और जयंत यादव ने सातवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर उसे किसी तरह संभाले रखा है। दिन का खेल खत्म होने तक विहारी 81 रन बनाकर तो वहीं जयंत 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विहारी ने अभी तक 171 गेंदों का सामना किया है और 10 चौके लगाए हैं। वहीं जयंत ने 147 गेंदों की पारी में नौ चौके जड़े हैं। विदर्भ के विशाल स्कोर के सामने अपनी पहली पारी खेलने उतरी शेष भारत को चार के कुल स्कोर पर ही पहला झटका लगा। रविकुमार समर्थ को गुरबानी ने खाता भी नहीं खोलने दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement