Tennis star Simona Halep dethrones Garbine Muguruza in WTA ranking-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:27 am
Location
Advertisement

WTA रैंकिंग : इन्हें हटा पहले स्थान पर आईं टेनिस स्टार हालेप

khaskhabar.com : मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 1:03 PM (IST)
WTA रैंकिंग : इन्हें हटा पहले स्थान पर आईं टेनिस स्टार हालेप
मेड्रिड। रोमानिया की टेनिस स्टार सिमोना हालेप ने सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ताजा रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। 26 साल की यह रोमानियाई खिलाड़ी हालेप अपने करिअर में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल हुई हैं। हालेप ने स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा को अपदस्थ किया। मुगुरुजा दूसरे स्थान पर आ गई हैं।

चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा भी एक स्थान आगे बढ़ते हुए तीसरे स्थान पर आ गई हैं। यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना एक स्थान खिसक कर चौथे स्थान पर आ गई हैं। अमेरिका की वीनस विलियम्स पांचवें, डेनमार्क की कैरोलिना वोज्यिनाकी छठे स्थान पर बनी हुई हैं।

लातविया की येलेना ओस्टापेंको सातवें और रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा आठवें स्थान पर आ गई हैं। फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया ने छह स्थान की छलांग के साथ शीर्ष-10 में प्रवेश करते हुए नौवें स्थान पर कब्जा जमाया है। वहीं अमेरिका की योहना कोंटा को तीन स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वे अब 10वें स्थान पर आ गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement