Shooting World Cup : India first time got top position in issf tournament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:26 am
Location
Advertisement

निशानेबाजी विश्व कप : भारत ने पहली बार हासिल की यह उपलब्धि

khaskhabar.com : सोमवार, 12 मार्च 2018 6:03 PM (IST)
निशानेबाजी विश्व कप : भारत ने पहली बार हासिल की यह उपलब्धि
ग्वाडलहारा (मैक्सिको)। भारत ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के राइफल/पिस्टल/शॉटगन विश्व कप में पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। ऐसा पहली बार है जब भारत ने आईएसएसएफ के किसी टूर्नामेंट में पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। भारत ने इस विश्व कप में चार स्वर्ण पदक, एक रजत और चार कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया।

विश्व कप के आखिरी दिन भारत के तीन खिलाड़ी हालांकि पुरुषों की स्कीट प्रतियोगिता में पोडियम हासिल नहीं कर सके। स्मित सिंह ने क्वालीफाइंग में 15वां स्थान हासिल किया। वहीं अंगद बाजवा ने 115 का स्कोर करते हुए 18वें स्थान पर कब्जा जमाया। शेरज शेख ने 112 के स्कोर के साथ 30वां स्थान हासिल किया।

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता अमेरिका के विसेंट हैंकोक ने पुरुषों की स्कीट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। बीजिंग और लंदन ओलम्पिक में स्वर्ण हासिल करने वाले हैंकोक ने इस जीत के बाद वापसी की है। इससे पहले वह 2015 में विश्व चैम्पियनशिप में विजयी रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement