Shanghai Masters tennis tournament : Roger Federer to take on Del Potro in semifinal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:19 pm
Location
Advertisement

शंघाई मास्टर्स : सेमीफाइनल में पहुंचे फेडरर, इनसे होगी टक्कर

khaskhabar.com : शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 2:38 PM (IST)
शंघाई मास्टर्स : सेमीफाइनल में पहुंचे फेडरर, इनसे होगी टक्कर
शंघाई। खिताब के प्रबल दावेदार स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। फेडरर ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के रिचर्ड गैसक्वेट को 7-5, 6-4 से मात दी।

फेडरर का गैसक्वेट के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड है और 15 सेट जीत चुके हैं। हालांकि 16वीं वरीयता प्राप्त गैसक्वेट ने फेडरर को पहले हाफ में तगड़ी टक्कर दी। एक समय 3-2 से आगे होने के बाद गैसक्वेट के पास ब्रेक पॉइंट था, लेकिन फेडरर ने अपने अनुभव के दम पर वापसी कर ली। फेडरर का सामना अब अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो से होगा।

पोट्रो ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के विक्टर ट्रोइस्की को तीन सेट के कड़े संघर्ष के बाद 6-4, 1-6, 6-4 से पराजित किया। पोट्रो को मैच के दौरान कलाई की चोट के कारण काफी परेशान होते देखा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement