Second ODI between india and sri lanka in mohali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:58 pm
Location
Advertisement

मोहाली:141 रन से हारा श्रीलंका, रोहित का वनडे में तीसरा दोहरा शतक

khaskhabar.com : बुधवार, 13 दिसम्बर 2017 7:30 PM (IST)
मोहाली:141 रन से हारा श्रीलंका, रोहित का वनडे में तीसरा दोहरा शतक
मोहाली। भारत ने मोहाली वन डे में श्रीलंका को 141 रनों से हरा दिया है।श्रीलंका की पूरी टीम 50 ओवरों में 8 विकेट 251 रन ही बना पाई और इस तरह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 111 रन बनाए। वह 132 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के मारकर नाबाद लौटे। उनके अलावा असेला गुणारत्ने ने 34 रन बनाए।

भारत की तरफ से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।


पिछले मैच में मिली असफलता को दरकिनार करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 208) के तीसरे दोहरे शतक के दम पर भारत ने श्रीलंका को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 393 रनों की विशाल चुनौती रखी।


पिछले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने इस बार भी यही किया, लेकिन पहले मैच की तरह भारतीय बल्लेबाज ढेर नहीं हुए बल्कि पूरे 50 ओवर खेलते हुए चार विकेट के नुकसान पर 392 रन बनाए।

रोहित के अलावा अपने करियर का दूसरा वनडे खेल रहे श्रेयस अय्यर पहले शतक से चूक गए और 88 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। रोहित का वनडे में यह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक है। उन्होंने वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 264 श्रीलंका के खिलाफ ही कोलकाता में 13 नवंबर 2014 को बनाया था। रोहित दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी हैं। उन्होंने पहले मैच की गलती से सीख लेते हुए संभलकर शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत की और विकेट पर पैर जमाने के बाद अपने गियर बदले।

उन्होंने धवन के साथ पहले विकेट के लिए 21.1 ओवर में 115 रन जोड़े। सचिथा पाथिराना की गेंद पर लाहिरु थिरिमाने ने शानदार कैच पकड़ कर धवन को पवेलियन भेजा। इसके बाद रोहित को मुंबई के ही अय्यर का साथ मिला। इन दोनों ने धीमी शुरुआत की लेकिन एक बार विकेट को समझने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अय्यर ने 70 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और दो छक्के लगाए। अय्यर 45.3 ओवर में आउट हुए।

रोहित हालांकि विकेट पर जमे हुए थे। उन्होंने अपने पहले सौ रन 115 गेंदों पर बनाए, लेकिन अगले सौ रन पर सिर्फ 36 गेंदों में ही पूर कर लिए। रोहित ने अपने दोहरे के लिए आखिरी ओवर का इंतजार किया। उन्होंने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर परेरा पर दो रन लेते हुए अपना तीसरा दोहरा पूरा किया। ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या (8) आउट हुए।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement