Roger Federer won 27th masters title to beat Rafael Nadal in final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:08 pm
Location
Advertisement

राफेल नडाल को हरा रोजर फेडरर ने जीता 27वां मास्टर्स खिताब

khaskhabar.com : रविवार, 15 अक्टूबर 2017 5:51 PM (IST)
राफेल नडाल को हरा रोजर फेडरर ने जीता 27वां मास्टर्स खिताब
शंघाई। स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल एक बार फिर अपने करिअर का पहला शंघाई मास्टर्स खिताब जीतने से चूक गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में नडाल को स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मात देकर खिताबी जीत हासिल की। फेडरर ने शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त नडाल को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट अपने नाम किया।

अब तक के करिअर में फेडरर ने नडाल के खिलाफ अपना 15वां मैच जीता। इस साल दोनों चार बार आमने-सामने आए और चारों बार फेडरर ने नडाल को दोयम साबित किया है। खिताबी जीत के बाद अपने बयान में फेडरर ने कहा कि नडाल के खिलाफ मैच खेलना हमेशा से उनके लिए गर्व की बात रही है और वे अगले साल भी उनके खिलाफ खेले जाने वाले मैच का इंतजार करेंगे।

फेडरर ने शंघाई मास्टर्स के रूप में अपने करिअर का 27वां मास्टर्स खिताब जीता है। इसका साफ मतलब यह भी है कि वे इस सीजन नें विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं। नडाल वर्तमान में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन फेडरर अगर बासेल और पेरिस में खेलते हैं, तो उनके लिए विश्व रैंकिंग में नडाल को पछाड़ पाना संभव हो सकता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement