Rafael Nadal wins doping defamation case against French ex minister Roselyne Bachelot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:35 pm
Location
Advertisement

मानहानि का मुकदमा जीते नडाल, पूर्व खेल मंत्री ने की थी टिप्पणी

khaskhabar.com : शनिवार, 18 नवम्बर 2017 12:37 PM (IST)
मानहानि का मुकदमा जीते नडाल, पूर्व खेल मंत्री ने की थी टिप्पणी
पेरिस। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रांस की पूर्व खेल मंत्री रोसेलिन बाचेलोट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। पेरिस की एक अदालत ने नडाल के पक्ष में फैसला देते हुए रोसेलिन को स्पेनिश खिलाड़ी को 14,000 डॉलर अदा करने का आदेश दिया है।

नडाल ने रोसेलिन पर उनकी छवि को खराब करने का मुकदमा दायर किया था। पूर्व खेल मंत्री द्वारा उन पर डोपिंग के आरोप लगाए गए थे। स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी ने कहा था कि रोसेलिन के बयान उनकी छवि के लिए हानिकारक है।

उन्होंने इसके बदले में 100,000 यूरो (117,798.27 डॉलर) की मांग की थी। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने कहा कि वे रोसेलिन की ओर से दिए जाने वाली राशि को फ्रांस में चैरिटी में डालेंगे। रोसेलिन ने पिछले साल एक टीवी साक्षात्कार में नडाल के खिलाफ टिप्पणी की थी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement